हिमालय प्रहरी

नैनीताल पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 5 उपनिरीक्षकों और 61 सिपाहियों के किए तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के पुलिस महकमे में शुक्रवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी के आदेश पर जिले भर में 5 उपनिरीक्षकों (Sub-Inspectors) और 61 सिपाहियों के स्थानांतरण किए गए हैं। एसएसपी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

इन ५ उपनिरीक्षकों (SIs) की बदली तैनाती

तबादला सूची के अनुसार उपनिरीक्षकों का फेरबदल इस प्रकार है:

  • उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह रैकुनी: पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली भीमताल।

  • उपनिरीक्षक अरविंद कुमार: पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली भीमताल।

  • महिला उपनिरीक्षक सुशीला आर्या: पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली भीमताल।

  • महिला उपनिरीक्षक सुरभि राणा: पुलिस लाइन नैनीताल से कोतवाली रामनगर।

  • उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह: कोतवाली भवाली से थाना चोरगलिया।

६१ सिपाहियों को थानों और शाखाओं में मिली नई जिम्मेदारी

उपनिरीक्षकों के अलावा 61 सिपाहियों को भी जिले के विभिन्न थानों, कोतवाली और विशेष शाखाओं में तैनात किया गया है। इन्हें मुखानी, काठगोदाम, रामनगर, बनभूलपुरा, तल्लीताल, लालकुआं, कालाढूंगी, भीमताल के साथ-साथ महिला समाधान केंद्र, CC-TNS, साइबर सेल, डायल-112 और लोक सूचना सेल जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के इस कड़े रुख का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाना है।

Exit mobile version