
देश-प्रदेश से शुभकामना संदेशों की बाढ़, बोले— जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी
राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने आज अपने वैवाहिक जीवन के 25 वर्ष पूरे कर लिए। इस विशेष अवसर पर उनकी सिल्वर जुबली सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रही। सुबह से ही फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, विभिन्न संस्थाओं और आम नागरिकों ने उन्हें वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दिनभर सोशल मीडिया पर महापौर दीपक बाली के लिए बधाई संदेशों की भरमार देखने को मिली। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके सुखद, सफल और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं। कई लोगों ने उनके साथ पुरानी तस्वीरें साझा कर उन्हें इस खास अवसर की बधाई दी।
जनता का प्यार ही मेरी असली पूंजी
सिल्वर जुबली के अवसर पर महापौर दीपक बाली ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। काशीपुर की जनता ने हमेशा मुझे अपना स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद दिया है। इसी प्यार की बदौलत मैं आज इस मुकाम तक पहुंचा हूं और यही विश्वास मुझे काशीपुर को विकास की नई बुलंदियों तक ले जाने की प्रेरणा देता है। मैं सभी शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद करता हूं।”
उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके जीवन का उद्देश्य है और जनता का विश्वास बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि काशीपुर के विकास और जनहित के कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
महापौर दीपक बाली की सिल्वर जुबली पर सोशल मीडिया पर उमड़ा जनस्नेह यह दर्शाता है कि उन्होंने वर्षों की सक्रिय जनसेवा के जरिए लोगों के बीच एक मजबूत पहचान और विश्वास कायम किया है। पूरे दिन शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहा और सोशल मीडिया मानो बधाई संदेशों का एक बड़ा मंच बन गया।