हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड में मानसून का कहर, चंपावत में 1089% अधिक बारिश दर्ज

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में मानसून का कहर जारी रहा, जहाँ राज्य के अधिकांश जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान, चंपावत में सबसे ज्यादा 1089 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। चंपावत के बनबसा में एक ही दिन में 256.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।


 

जिलेवार वर्षा का विवरण

 

अगस्त के बाद सितंबर की शुरुआत भी भारी वर्षा के साथ हुई है। ऊधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल जैसे जिले भी इसकी चपेट में हैं, जहाँ क्रमशः 971% और 742% अधिक बारिश हुई। देहरादून, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी सामान्य से कई गुना अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों के भीतर दर्ज की गई औसत वर्षा का विवरण इस प्रकार है:

जिला वास्तविक वर्षा (मिमी) सामान्य वर्षा (मिमी) अंतर (%)
चंपावत 109.4 9.2 1089
ऊधम सिंह नगर 53.5 5.5 971
टिहरी गढ़वाल 45.5 5.4 742
उत्तरकाशी 45.5 6.6 590
देहरादून 73.6 11.8 523
अल्मोड़ा 38.6 6.4 503
बागेश्वर 31.6 6.4 394
नैनीताल 32.4 16.3 99
चमोली 10.2 5.6 82
पिथौरागढ़ 20.4 12.1 69
पौड़ी गढ़वाल 14.3 12.7 13
हरिद्वार 11.0 9.8 12
रुद्रप्रयाग 14.1 14.5 -3

 

बारिश से जनजीवन प्रभावित

 

राज्य में पिछले पाँच दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खटीमा में 181.0 मिमी, चकराता में 127.0 मिमी और पुरोला में 120.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई क्षेत्रों में आवागमन और अन्य गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं।

Exit mobile version