हिमालय प्रहरी

नगीना कालोनी के घरों में रेलवे का अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा, आज प्रदर्शन करेंगे कालोनीवासी

खबर शेयर करें -


लालकुआं। रेल प्रशासन ने रेल भूमि में बसी नगीना कॉलोनी से अतिक्रमण हटाने के लिए उक्त कॉलोनी के 90 घरों में नोटिस चस्पा करते हुए 1 सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। साथ ही आगाह भी किया कि यदि इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया तो रेल विभाग अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ हर्जाना भी वसूलेगा। जिससे नाराज कॉलोनी वासियों ने शुक्रवार को नगर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़े 👉 पत्नी की कुछ हरकतों पर शक के चलते पति ने उठाया ऐसा खतरनाक कदम की हर कोई रह गया दंग
गुरुवार की प्रातः सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य केएन पांडे के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल के साथ भारी संख्या में रेलकर्मी नगीना कॉलोनी पहुंचे, तो कॉलोनी में रहने वाले लोगों में अफरा तफरी मच गयी। नगीना कॉलोनी में रेल कर्मियों ने एक तरफ से झुग्गी झोपड़ियों एवं मकानों को नापना शुरू कर दिया। साथ ही वह जिस मकान को नापते उसमें नोटिस भी चस्पा करते जा रहे थे, शुरुआत में कॉलोनीवासियों ने विरोध का प्रयास किया तो भारी संख्या में सुरक्षा बल देखकर वह हिम्मत नहीं जुटा पाए। तथा मूकदर्शक बनकर विभागीय कार्रवाई को देखते रहे। यह प्रक्रिया दोपहर बाद तक चलती रही। पहले दिन की नाप जोक खत्म कर रेलकर्मी दलबल सहित वापस लौटे तो कॉलोनी के लोगों की सांस में सांस आई। चस्पा किए नोटिसो में कहा गया है कि वह 1 सप्ताह के भीतर रेल भूमि को खाली कर दें।
यह भी पढ़े 👉 बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी को ऑनलाइन शराब मंगवाना पड़ा महंगा, हुई ठगी का शिकार
अन्यथा रेल विभाग अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ उनसे हर्जाना भी वसूलेगा। नोटिस एवं नाम जो करने आए रेल अधिकारियों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य केएन पांडे, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेलपथ संजय कुमार, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह, जीआरपी काठगोदाम के थानाध्यक्ष अशोक कुमार व लालकुआं कोतवाली के भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे।
इधर रेल विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से घबराए सैकड़ों लोग स्थानीय तहसील में पहुंचे और धरने में बैठ गए इस दौरान धरना दे रहे नगीना कॉलोनी निवासी चंदन जोशी ने कहा कि वह लोग पिछले 50 वर्षों से नगीना कॉलोनी में निवास कर रहे हैं, आज रेल विभाग उनकी भूमि को अपना बताते हुए नोटिस चस्पा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मेहनत की कमाई से तैयार किए गए अपने मकान को किसी भी हालत में नहीं उजड़ने देंगे। इसके लिए वह अपनी जान भी देने को तैयार है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन की प्रति तहसीलदार नितेश डांगर को सौंपी। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उनको उजाड़ने की साजिश की गई तो कॉलोनी के लोग उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। प्रदर्शनकारियो ने देर शाम कॉलोनी में बैठक कर शुक्रवार को नगर में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। बैठक में राजू कश्यप, धनपाल, बिशन गिरी, राजाराम, कुलदीप कश्यप, राकेश कुमार, अजीज अहमद, छुन्नू कुमार, मोहम्मद जाहिद, मिथिलेश, गुलफाम, सचिन सिंह, तुलसीराम, राम सिंह, राकेश गुप्ता, रामप्रसाद शर्मा, मूर्ति देवी, चंदा देवी, लल्ली देवी, रामा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल थे।

Exit mobile version