हिमालय प्रहरी

लालकुआं : विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत दुग्ध संघ में वृक्षारोपण

खबर शेयर करें -


लालकुआं। आज दिनांक 07 जून 2021 नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा विश्व पर्यावरण सप्ताह (दिनांक 05-08 जून 2021 तक) के अंतर्गत अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश सिह बोरा व सामान्य प्रबन्धक डा0 एच0एस0कुटौला व विभागीय अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दुग्ध संघ परिसर में फलदार व छायादार वृक्षो का रोपण किया गया ।
नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा ने कहा कि पर्यावरण में डेयरी सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों से दुग्ध सहकारी समितियों द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे है और किसानों द्वारा तकनीकी अपना कर दुग्ध उत्पादन किया जा रहा है जिसके पर्यावरण में बेहतर परिणामो मिलेगे।
यह भी पढ़े 👉 दोमंजिले मकान की छत से गिरकर युवक की मौत
संघ के सामान्य प्रबन्धक डा0 एच0एस0 कुटौला ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मिथेन एक अत्यंत प्रभावशाली ग्रीनहाउस गैस है, जो जुगाली करने वाले पशुओं में चारे के “आंत्र किण्वीकरण” के परिणाम स्वरुप उत्सर्जित होती है । हमारे पशु खानपान से मिली ऊर्जा का 4 से 12 प्रतिशत हिस्सा मिथेन के रूप में गवा देते हैं, जो पशुओं के लिए केवल ऊर्जा का ही नुकसान नहीं है बल्कि पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। इसलिए पर्यावरण पर पड़ने वाले इस प्रतिकूल प्रभाव को सन्तुलित आहार के माध्यम से गायों और भैंसों में मिथेन उत्सर्जन 10-15 प्रतिशत कम करना संभव है । इस दौरान संघ परिसर में संस्था के अध्यक्ष मुकेश सिह बोरा व सामान्य प्रबन्धक डा0 एच0एस0कुटौला सहित कर्मचारी अधिकारियों द्वारा फलदार व छायादार वृक्ष रोपित कियेे। वृक्षा रोपण में एच0सी0आर्या प्रबन्धक अभियन्त्रण, उमेश पढालनी प्रबन्धक वित्त, अरूण टम्टा प्रबन्धक पी.एड आई., मोहन जोशी प्रभारी पी.एण्ड आई, डा0 रमेश कुमार पशुचिकित्साधिकारी, पी.एस. खत्री प्रभारी एम.आई.एस., खलील अहमद, हेमन्त चैनाल, दिनेष जोशी व कैलाश जोशी समेत कर्मचारी अधिकारी उपस्थिति रहे ।

Exit mobile version