दोमंजिले मकान की छत से गिरकर युवक की मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दो मंजिले मकान की छत से गिरकर युवक की मौत हो गई घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार की देर शाम छत से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
यह भी पढ़े 👉 कोवाक्सिन में 80 फीसदी, कोविशील्ड में 98 प्रतिशत एंटीबॉडी बनने का आया शोध मैं परिणाम
ग्राम कुंडेश्वरी निवासी वीरेंद्र (24) पुत्र इंदर सिंह का दोमंजिला घर है। निर्माण के दौरान छत की बाउंड्री नहीं है। रविवार की शाम वह भोजन करने के बाद घर की छत पर टहल रहा था। अचानक पैर फिसलकर छत से नीचे सड़क पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह मजदूरी करता था। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता कमलेश चंदोला ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण का निष्काम कर्म का संदेश युगों-युगों तक करेगा मार्गदर्शन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील