
राजू अनेजा,काशीपुर। आगामी ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से काशीपुर पुलिस ने अल्लीखां क्षेत्र में जोरदार फ्लैग मार्च निकाला। भारी पुलिस बल की मौजूदगी से पूरे इलाके में सुरक्षा का संदेश साफ नजर आया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खुले में कुर्बानी किसी भी स्थिति में न की जाए और धार्मिक गतिविधियां केवल निर्धारित स्थानों पर ही संपन्न कराई जाएं।
पुलिस प्रशासन ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
काशीपुर पुलिस का कहना है कि बकरीद को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि पर्व शांति, सुरक्षा और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें