हिमालय प्रहरी

कमलेश चंदोला की बढ़ती सक्रियता से गरमाई लालकुआं की सियासत

खबर शेयर करें -

 

जनसंपर्क अभियान तेज, सामाजिक सरोकारों और संगठन में सक्रियता से बढ़ी राजनीतिक चर्चा

 

राजू अनेजा, लालकुआं। आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला की लगातार बढ़ती सक्रियता ने क्षेत्र की सियासत को नया रंग दे दिया है। गांव-गांव जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों में लगातार भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय मौजूदगी के चलते उनका नाम भाजपा के संभावित दावेदारों में प्रमुखता से चर्चा में है।

 

जनता के बीच बढ़ा संवाद, हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश

 

कमलेश चंदोला इन दिनों क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान वे क्षेत्र की समस्याएं सुनने के साथ उनके समाधान के लिए भी प्रयासरत नजर आ रहे हैं। उनकी इस सक्रियता ने उन्हें आम लोगों के बीच एक अलग पहचान दिलाई है।

 

संगठन में मजबूत पकड़, कार्यकर्ताओं का बढ़ रहा समर्थन

भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय कमलेश चंदोला की कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है। बूथ स्तर से लेकर मंडल और जिला स्तर तक उनकी सक्रिय भूमिका के कारण संगठन के भीतर भी उनकी स्वीकार्यता लगातार बढ़ी है। राजनीतिक गलियारों में उन्हें लालकुआं विधानसभा सीट के संभावित दावेदारों में प्रमुख नामों में शामिल किया जा रहा है।

 

कोरोना काल की सेवा आज भी लोगों को याद

 

कोरोना महामारी के दौरान कमलेश चंदोला ने जरूरतमंद परिवारों तक राशन, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य किया। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका ने उन्हें लोगों के बीच भरोसेमंद चेहरा बनाया। आज भी क्षेत्र में होने वाले अधिकांश धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों में उनकी सहभागिता बनी रहती है।

चुनावी माहौल में तेज हुई राजनीतिक चर्चाएं

 

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही लालकुआं सीट पर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। ऐसे में कमलेश चंदोला की लगातार बढ़ती सक्रियता ने चुनावी चर्चाओं को और हवा दे दी है। हालांकि टिकट पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है, लेकिन क्षेत्र में उनकी सक्रिय मौजूदगी और जनसंपर्क अभियान ने उन्हें सियासी चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में लालकुआं विधानसभा की राजनीति और भी दिलचस्प हो सकती है।

Exit mobile version