
नई दिल्ली: यूपी, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को देखते केंद्र सरकार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक व केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार समेत 12 केंद्रीय मंत्रियों की इस्तीफा देने की खबर आ रही है। जिनकी जगह नए चेहरों को स्थान दिया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मंत्रियों के खराब परफॉर्मेंस संगठनात्मक तालमेल बैठाने के लिए यह परिवर्तन किया जा रहा है।
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि केंद्र सरकार से 12 केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफा की चर्चा चल रही है। जिसमें डॉ. हर्षवर्धन (स्वास्थ्य मंत्री), रमेश पोखरियाल निशंक (शिक्षा मंत्री), संतोष गंगवार (श्रम मंत्री), देबोश्री चौधरी (महिला राज्य मंत्री), सदानंद गौड़ा (रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय), संजय धोतरे (केंद्रीय राज्य मंत्री), थावरचंद गहलोत (राज्यपाल बने), प्रताप सारंगी (राज्य मंत्री), रतनलाल कटारिया (राज्य मंत्री) व बाबुल सुप्रियो (राज्य मंत्री) सामिल है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो व अश्वनी चौबे का भी इस्तीफा मांगा गया है।