
लालकुआं। बिंदुखत्ता स्थित जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से टाटा मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (रुद्रपुर) के विशेष सहयोग से एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार व फलदार पौधे रोपे गए तथा उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
पूर्व सैनिकों व सीएसआर टीम की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स रुद्रपुर के सीएसआर कार्यवाहक मैनेजर गौरव मनराल एवं कंपनी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रबंधक कैप्टन सुरेंद्र सिंह खनका, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, उत्तराखंड लोकायुक्त के पूर्व अपर सचिव एवं पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू ने पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश सिंह दानू, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, सूबेदार कमान सिंह, सूबेदार मेजर नंदन सिंह तुलेरा, कैप्टन शेखर सिंह जोशी, दीपक नेगी, दीप देवेंद्र चौहान, बृजमोहन जोशी और नवीन दानू सहित कई शिक्षक व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने पौधरोपण को भावी पीढ़ी के उज्ज्वल और स्वच्छ भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें