रुद्रपुर। रुद्रपुर के उधमसिंह नगर क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही 10 वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब पत्नी ने इस घिनौनी हरकत को देखा और विरोध किया, तो आरोपित ने उसके साथ जमकर मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित मां ने अपने पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी है।
आधी रात को चारपाई पर सोई मासूम से की दरिंदगी की कोशिश
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे वह अपने तीन साल के बेटे के साथ सो रही थी, जबकि उसकी 10 साल की बेटी पास में ही दूसरी चारपाई पर सोई थी। इसी बीच उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और बेटी के पास जाकर सो गया। बच्ची के घबराकर चिल्लाने पर जब मां ने लाइट जलाई, तो पति की घिनौनी करतूत सामने आ गई। महिला ने तुरंत बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। विरोध करने पर आरोपित ने पत्नी के साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शुरू की जांच, पॉक्सो एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एएसआई विनीता नेगी ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपित पिता के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


