हिमालय प्रहरी

वाहन स्वामियों के बाद नैनीताल जनपद के क्रेशर स्वामियों ने शुरु की हड़ताल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: रॉयल्टी मे असमानता को लेकर बरेली रोड व रामपुर रोड के क्रेशर स्वामियों ने भी खरीब फरोक्त बंद करते हुए आंदोलन शुरु कर दिया है। जिसकारण प्रतिदिन करोड़ो रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।
शनिवार को कुमाऊं स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के बैनर तले क्रेशर स्वामियों की हल्द्वानी में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्रेशर स्वामियों ने उप खनिज खरीद व बिक्री बंद करते हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया। इस दौरान क्रेशर स्वामियों का कहना था कि प्रदेश में उपखनिज चुगान पर अलग-अलग रॉयल्टी वसूली जा रही है। निजी पट्टो मे कम व गौला नदी में काफी ज्यादा रायल्टी वसूली जा रही है। जिसकारण गौला नदी से जुड़े नैनीताल जनपद के स्टोन क्रेशर प्रतिस्पधा से बहार हो गये है। और उनकी हालत दयनीय बनी हुई है। उन्होंने सभी क्षेत्रों व उपखनिज चुगान के माध्यमो में एक समान रायल्टी करने की मांग की है। कुमाऊं स्टोन क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मान लेती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बता दें कि नैनीताल जनपद से प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ी उपखनिज यूपी के विभिन्न क्षेत्रों में जाता है। हड़ताल के चलते हल्द्वानी व लालकुआं में रोजाना करोड़ों रुपए के कारोबार का नुकसान होगा।

Exit mobile version