
काशीपुर।काशीपुर में बन रहे ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।निर्माणदायी संस्था द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के सामने खोदे गए करीब 8 फिट पानी से भरे गहरे गड्ढे में वहाँ वसे गुजर रहा एक बाइक सवार गिर गया।गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से बाइक सवार को पानी के गड्ढे से निकाल कर बचाया।
आमजन के लिए जी का जंजाल बन चुका रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य आज उस वक्त मौत का घर साबित होने की संज्ञा पाते-पाते बचा जब एक बाइक सवार करीब आठ मीटर चौड़े 8 फिट गहरे और लगभग 70 फुट लंबे पानी से भरे गड्ढे में गिरकर मौत के मुंह के मुहाने तक पहुंच गया। ज्ञातव्य हो कि करीब चार वर्ष से अधिक समय से रोडवेज बस स्टैंड के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। कछुआ गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर कांग्रेस एवं व्यापार मंडल के साथ ही कई संगठन विरोध स्वरूप सड़कों पर उतरे। आज हद तो उस वक्त हुई जब निर्माणदायी संस्था द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के सामने खोदे गए करीब 8 फिट पानी से भरे गहरे गड्ढे न्यू आवास विकास निवासी रोहित पुत्र सुनील कुमार मय बाइक समेत पानी भरे गड्ढे में जा गिरा।
लोगों की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने वहां पहुंचकर वे बैरिकेडिंग का काम सुचारु रूप से कराया। श्री सहगल ने बताया कि इस आरओबी निर्माण में खामियों को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही निर्माणदायी संस्था के खिलाफ नहीं हो सकी है। आज हुई अनहोनी ने प्रशासन को कार्यवाही का एक और मौका दिया है, यदि स्थानीय प्रशासन न चेता तो भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी से निपटना मुश्किल होगा। उधर, विधायक हरभजन सिंह चीमा व.आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली भी घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंचे।