
बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई वह उठकर गौशाला में पहुंचे स्थानीय निवासी राजूराम गौशाला में था उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था।आरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की हरकतों से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पुलििस को हस्ताक्षर युक्त तहरीर सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें