लालकुआं : बिंदुखत्ता क्षेत्र में युवक द्वारा दो माह की बछिया के साथ दुष्कर्म करने का घृणित मामला आया सामने, बछिया की हालत नाजुक

The extent of cruelty, to quench the thirst of his lust, the young man raped a 2-month-old calf, anger among the villagers

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में एक युवक द्वारा दो माह की बछिया के साथ दुष्कर्म करने का घृणित मामला   सामने आया है वही बछिया की हालत नाजुक बनी हुई है आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस से  दरिंदे युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है बताया जा रहा हैआरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था 

बिंदुखत्ता संजय नगर प्रथम निवासी डिगर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा गया कि बुधवार की रात उनकी गौशाला से गायों के चीखने चिल्लाने की आवाज आई वह उठकर गौशाला में पहुंचे स्थानीय निवासी राजूराम गौशाला में था उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। गौशाला में बछिया बेहोश पड़ी थी उसकी पेशाब वाली जगह पर खून बह रहा था।आरोपी इससे पूर्व भी 15 दिन पहले पड़ोसी धन सिंह की गौशाला में बछिया के साथ दुष्कर्म करते हुए पकड़ा गया था जिसे ग्रामीणों ने हिदायत करके छोड़ दिया था।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी की हरकतों से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पुलििस को हस्ताक्षर युक्त तहरीर सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इधर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी