हिमालय प्रहरी

घरवालों से छिपकर ट्रिप पर गए कपल पहाड़ी से गिरे नीचे, सापों और तेंदुओं के बीच बिताई पूरी रात, सुबह इस हाल में मिले

खबर शेयर करें -

कभी-कभी हम ऐसी स्थिती में फंस जाते हैं जिसकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती है। ऐसा ही कुछ गुजरात के एक कपल के साथ हुआ। एक हादसे का शिकार होने के बाद उन्हें पूरी रात सापों और तेंदुओं से भरे जंगल में बितानी पड़ी।

उन्होंने सोचा नहीं होगा कि उनके प्लान पर पानी फिर जाएगा। दरअसल, दोनों एक सीक्रेट ट्रिप पर गए थे मगर गुरुवार शाम को पावागढ़ पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गए। दोनों के पास मोबाइल था मगर वे नहीं चाहते थे कि उनके घरवालों को अफेयर के बारे में पता चले। इसलिए उन्होंने मदद के लिए किसी को फोन नहीं किया। उन्होंने पूरी रात जंगल में बिताई। पहाड़ी से गिरने के कारण उनको चोटें लगी थीं।

शुक्रवार की सुबह लगभग तीन घंटे की तलाशी अभियान के बाद दोनों को बचाया गया। पुलिस ने कहा कि काफी देर कर मशक्कत करने के बाद दोनों को बचाया गया। यह उनका भाग्य है कि रात भर जंगल में रहने के बाद भी वे जिंदा बच गए। पुलिस को शुक्रवार की सुबह घटना के बारे में इमरजेंसी कॉल मिली। इसके बाद पुलिस दंपत्ति की तलाश में जुट गई।

पुलिस के अनुसार, 30 साल का यह जोड़ा पूरी रात जंगल में रहा मगर किसी से मदद नहीं मांगी क्योंकि वे नहीं चाहते थे कि उनके रिश्ते के बारे में किसी को भनक लगे। इसलिए इसे सीक्रेट ट्रिप में हुई गड़बड़ी के रूप में देखा गया। दरअसल, पावागढ़ पुलिस स्टेशन को शुक्रवार सुबह पंचमहल जिले की इमरजेंसी पैरामेडिक सर्विस से फोन आया। इसके बाद गांधीनगर जिले के कादी-कलोल के रहने वाले पुरुष और महिला को खोजने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।

Exit mobile version