अल्मोड़ा एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल: फेम इंडिया-एशिया पोस्ट सर्वे में मिली बड़ी राष्ट्रीय उपलब्धि

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंद्रशेखर घोड़के ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रतिष्ठित संस्था ‘फेम इंडिया-एशिया पोस्ट’ द्वारा जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में चंद्रशेखर घोड़के को स्थान दिया गया है। इस उपलब्धि के साथ ही वे देश भर में अपनी बेहतर कार्यशैली और जनमित्र पुलिसिंग का लोहा मनवाने वाले उत्तराखंड के उन तीन चुनिंदा पुलिस अधिकारियों में शामिल हो गए हैं जिन्हें इस राष्ट्रीय सूची में जगह मिली है।
कड़े मानकों पर मूल्यांकन के बाद मिला सम्मान
फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देश भर के पुलिस अधिकारियों का विभिन्न कड़े मानदंडों पर मूल्यांकन किया गया। इसमें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था में सुधार, जनमित्र पुलिसिंग, प्रभावी नेतृत्व, नवाचार, पारदर्शी व जवाबदेह कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता, संकट प्रबंधन, व्यवहार कुशलता तथा बेहतर जनसंपर्क और मीडिया छवि जैसे मानकों को आधार बनाया गया था। इन सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के को सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में शामिल किया गया।
भयमुक्त और नशामुक्त समाज बनाना ही मुख्य संकल्प: एसएसपी
वर्ष 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी चंद्रशेखर घोड़के इससे पूर्व बागेश्वर जिले में एसपी के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में फरवरी माह से अल्मोड़ा जिले के एसएसपी के रूप में कमान संभाल रहे हैं। इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने कहा कि उनका मुख्य संकल्प क्षेत्र में भयमुक्त, अपराधमुक्त और नशामुक्त समाज की स्थापना करना है, जिसके लिए आम जनता को साथ जोड़कर पुलिस प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भीषण जाम से मिलेगी स्थायी राहत: नगला से 7 किमी बाईपास और गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क को केंद्र की हरी झंडी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में SOG की कार्रवाई के बाद जमानत पर छूटे युवक की संदिग्ध मौत: परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग; देहरादून जेल में रंगदारी मामले में 15 हजार की इनामी महिला गिरफ्तार