
लालकुआं: नवनिर्वाचित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के स्वागत में निकाली गई जन आशीर्वाद रैली के दौरान विधायक और पूर्व दर्जा मंत्री के बीच हुवा कोहनी वार यात्रा के दूसरे दिन सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ है, उक्त कोहनी वार से संबंधित वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर लगातार शेयर किए जा रहे हैं।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक को क्लिक करे- https://youtu.be/etRjwUsiEcY
गत दिवस जैसे ही जन आशीर्वाद यात्रा लालकुआं के प्रवेश द्वार में पहुंची तो इसी दौरान रथ में सवार पूर्व दर्जा मंत्री और विधायक के बीच हुआ कोहनी वार एक पत्रकार ने अपने मोबाइल में सूट कर लिया। वायरल हुए वीडियो में दिखाया है कि रथ में पूर्व से ही सवार दर्जा मंत्री के पीछे से अचानक विधायक आते हैं और अपनी कोहनी से दर्जा मंत्री को पीछे धकेलते हुए जनता का अभिवादन करने लगते हैं। यह मामला उस दौरान भी भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में रहा, परंतु यात्रा के दूसरे दिन कुछ कार्यकर्ताओं ने इसे फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। यहां तक कि कुछ पोर्टलों ने इसे अपनी खबर भी बना लिया। जिसके चलते गुरुवार को पूरे दिन इस मामले में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इसी प्रकार पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व भी संभावित विधायक के दावेदारों के बीच इसी तरह का शीत युद्ध चला था। इधर विधायक समर्थक प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए पूर्व दर्जा मंत्री ही गलती बता रहे है वही पूर्व दर्जा मंत्री समर्थक इसे अनुशासन हीनता बता रहे है। जबकि कांग्रेसी अनुशासन का दंभ भरने वाली भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी की इस हरकत पर चुटकी ले रहे है।
यह भी पढ़े- 34000 से ज्यादा सरकारी नौकरी के पदों के लिये आवेदन प्रक्रिया जारी है, जल्द आप भी करें आवेदन