
उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली में एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मूलरूप से यूपी के पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है।गुमसुम रहने पर मां ने उससे कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। ऊपर है तो ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें