यहां रिश्तो को किया तार तार ,हवसी पिता ने अपनी नाबालिक पुत्री के साथ ही कर डाला दुष्कर्म

Here relationships were ruined, lustful father raped his minor daughter

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,किच्छा। उधम सिंह नगर के किच्छा में सौतेले बाप द्वारा अपनी ही नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
उधम सिंह नगर के किच्छा कोतवाली में  एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह मूलरूप से यूपी के पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है।गुमसुम रहने पर मां ने उससे कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। ऊपर है तो ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़: रिश्तों में सेंध! नातिनी ने प्रेमी संग मिलकर चुराए दादी के गहने, जेवर बेचकर खरीदी ऑल्टो कार; पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार