![]()
लालकुआं: रुद्रपुर लालकुआं हाईवे पर नगला बाईपास के पास सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
बिंदुखत्ता निवासी तिवारी नगर के भुवन पांडे और शास्त्री नगर के हरीश देवराड़ी बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नगला बाईपास में उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक घायलों को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गया। चिकित्सकों ने हरीश देवराड़ी की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें पहले एम्स ऋषिकेश रेफर किया, उसके बाद ज्योलीग्रांट अस्पताल भेजा गया है। इधर भुवन पांडे का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि भुवन के पैर में कई जगह फ्रैक्चर हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें