
राजू अनेजा,काशीपुर। मानपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में हिंदू वाहिनी का स्थापना दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने कहा कि सनातन उनकी आस्था है और जनसेवा उनका संकल्प। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और सेवा के लिए उन्हें जहां भी जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।
महापौर ने भाजपा सरकार पर उठने वाले सवालों पर भी जवाब देते हुए कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आती है, तब-तब कुछ लोगों को “उथल-पुथल” महसूस होती है। दरअसल, जो लोग वर्षों से नियमों को तोड़-मरोड़कर लाभ उठा रहे थे, उनके लिए नियमों को सही करना स्वाभाविक रूप से असहजता पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की अधिक से अधिक सेवा करना है। कार्यक्रम के दौरान जब मंदिरों के आसपास की सड़कों की मरम्मत की मांग उठी, तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां भी ऐसी समस्या होगी, उसे प्राथमिकता से दूर किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस मौके पर संत शिवदत्त, प्रदेश अध्यक्ष रुचिन शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री आनंद तिवारी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा, प्रथम महिला उर्वशी दत्त बाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में साधु-संत, महिलाएं और स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

