हल्द्वानी (लामाचौड़)। एमआईईटी कुमाऊँ की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा हरेला पर्व के पावन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में एक भव्य वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के जरिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने मिलकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया।
यह पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो. (डॉ.) बी. एस. बिष्ट, निदेशक डॉ. तरुण सक्सेना और एसीआईसी (ACIC) के सीईओ डॉ. कमल रावत के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिसर में सघन पौधरोपण किया गया, जिसमें बीबीए के विभागाध्यक्ष टी. डी. तिवारी, बीसीए की विभागाध्यक्ष श्रीमती सोनम भंडारी सहित महाविद्यालय के तमाम शिक्षकगणों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ-साथ बीबीए और बीसीए विभाग के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस विशेष जागरूकता अभियान का बेहतरीन समन्वय श्री मोहित सुयाल एवं श्री आशुतोष पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रकृति के संरक्षण तथा एक हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें