हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड: सीएम धामी ने ‘हिल से हाइटेक’ की ओर बढ़ाया कदम, लॉन्च कीं पांच नई डिजिटल सेवाएं

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘हिल से हाइटेक’ के मंत्र पर काम करते हुए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। ये पाँच नई पहलें उत्तराखंड में शासन व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने और सेवाओं में गति व पारदर्शिता लाने का प्रयास हैं।


 

सीएम धामी द्वारा लॉन्च की गईं प्रमुख डिजिटल पहल

 

मुख्यमंत्री ने जिन पाँच महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया, वे हैं:

  1. डिजिटल उत्तराखंड एप: इसके जरिए लोग घर बैठे ही कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
  2. 66 नई सरकारी वेबसाइटें: ये S3Waas प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जो विभागीय जानकारी को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से जनता तक पहुंचाएंगी।
  3. जीआईएस आधारित वेब एप: यह शहरी क्षेत्रों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग करेगा।
  4. 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई: इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग होने से शिकायतों का वर्गीकरण, त्वरित समाधान और फॉलो-अप बेहतर तरीके से हो सकेगा।
  5. अतिक्रमण निगरानी वेब एप: इस एप के माध्यम से कोई भी नागरिक अतिक्रमण की तस्वीर या वीडियो अपलोड कर सकेगा, जिस पर संबंधित विभाग तुरंत कार्रवाई करेगा।

 

मुख्यमंत्री की भविष्य की घोषणाएं

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के तकनीकी विकास के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं:

  1. राज्य में भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा।
  2. एक्सीलेंस सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए जल्द ही एआई मिशन शुरू किया जाएगा।
  3. गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग और ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा।
  4. राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।
Exit mobile version