
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” प्रदान किए जाने की घोषणा की है। इस सूची में 8 पुलिस कार्मिकों को उनकी दीर्घकालिक व निष्ठावान सेवा के आधार पर तथा 6 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट कार्य की श्रेणी में दो दिवंगत पुलिस अधिकारियों को मरणोपरांत पदक प्रदान किया गया है।
डीजीपी दीपम सेठ ने दी बधाई; कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान
पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ ने पदक के लिए चयनित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल द्वारा कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जनसेवा के भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना है। इससे पूरे प्रदेश पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ निर्वहन करने की नई प्रेरणा मिलेगी।
पदकों की पूरी सूची
1. सेवा के आधार पर (8 पुलिस कार्मिक):
-
नीलेश आनंद भरणे — पुलिस महानिरीक्षक (IG), साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड
-
रेवाधर मठपाल — अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल
-
भास्कर लाल शाह — पुलिस उपाधीक्षक (DSP), सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा
-
त्रिवेन्द्र सिंह राणा — पुलिस उपाधीक्षक (DSP), जनपद चमोली
-
मनीष जस्वाल — पुलिस उपाधीक्षक (DSP), पुलिस मुख्यालय
-
गिरीबर सिंह रावत — निरीक्षक (Inspector), नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय
-
मोहम्मद यासीन — निरीक्षक (Inspector), नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय
-
दिनेश चन्द्र — गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी
2. विशिष्ट कार्य के आधार पर (6 पुलिस कार्मिक):
-
स्व. मनोज मनराल — निरीक्षक, एलआईयू देहरादून (मरणोपरांत)
-
स्व. विनोद कुमार — उपनिरीक्षक (Sub-Inspector), नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल (मरणोपरांत)
-
सुनील कुमार मीणा — पुलिस महानिरीक्षक (IG), कार्मिक, उत्तराखंड
-
नवनीत सिंह — वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP), जनपद हरिद्वार
-
शान्तनु पराशर — अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून
-
मनोज असवाल — पुलिस उपाधीक्षक (DSP), अभिसूचना