देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बुधवार को वर्ष 2026 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कुल 12 प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया गया है।
जनवरी से जुलाई 2026 तक होंगी परीक्षाएं
आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 जनवरी 2026 से लेकर 5 जुलाई 2026 तक की अवधि में कुल 12 बड़ी परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इन परीक्षाओं में न्यायिक सेवा (सिविल जज), प्रवक्ता, समीक्षा अधिकारी (RO)/सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) और राज्य सिविल सेवा जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं। लंबे समय से प्रवक्ता भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इस कैलेंडर से नई उम्मीद मिली है।
आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं का आयोजन तय समय पर हो सके, इसलिए कैलेंडर समय पर जारी किया गया है, जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम:
| परीक्षा का नाम | तिथि |
| न्यायिक सेवा (सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा-2023 | 19 से 22 जनवरी 2026 |
| प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा-2025 | 25 जनवरी 2026 |
| समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2024 | 31 जनवरी 2026 |
| प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सीमित विभागीय लिखित परीक्षा-2025 | 8 फरवरी 2026 |
| अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा-2024 | 14 मार्च 2026 |
| अधीक्षिका परीक्षा (स्क्रीनिंग)-2025 | 22 मार्च 2026 |
| प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 | 5 अप्रैल 2026 |
| सहायक निदेशक परीक्षा-2025 | 12 अप्रैल 2026 |
| प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 | 26 अप्रैल 2026 |
| सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 | 17 मई 2026 |
| प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 | 14 जून 2026 |
| सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 | 5 जुलाई 2026 |
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
