हिमालय प्रहरी

विपुल ने तीन लोगों पर फोन के माध्यम से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। ग्राम रामनगर-काशीपुर निवासी विपुल कुमार पुत्र करतार सिंह ने तीन लोगों पर फोन कॉल और मैसेज के माध्यम से गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में विपुल कुमार ने बताया कि 28 जुलाई की रात आरोपी अमित ने उसे फोन किया और बातचीत के दौरान उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि आरोपी ने न केवल विपुल, बल्कि उसके परिजनों और दिवंगत पिता के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने वॉयस और टेक्स्ट मैसेज भेजकर सुमित और राजेश के नाम से भी लगातार धमकियां दीं, जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है। घटना के बाद उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने विपुल की शिकायत के आधार पर अमित, सुमित और राजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल कॉल डिटेल, वॉयस मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version