
आपको बताते चले कि बीते सोमवार को बड़े गुरुद्वारे के पास एक सिरफिरे युवक ने अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग जा रही युवती पर धारदार पाटल से घायल से लहू लुहान कर दिया था जिसको लेकर तमाम हिंदूवादी संगठनों के नेता भड़क उठे थे और उन्होंने कोतवाली जाकर अति शीघ्र आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की थी।वही हल्द्वानी में गुरुवार को हुए बवाल के बाद पूरे प्रदेश में चल रही तनावपूर्ण स्थिति से अलर्ट कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मामले की नजाकत को भापते हुए पूरी स्थिति को संभाला और हिंदूवादी संगठनों के नेताओ को समझा बुझा कर घर भेजा और आरोपी युवक को अति शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया इसके बाद उन्होंने शहर में अमन व चेन बनाए रखने के लिए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा और शहर की स्थिति पर लगातार नजर बनाने के साथ ही आरोपी के गिरेबान तक भी पहुंचने में कामयाब हुए। मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर करने और शहर में अमन व चेन बनाए रखने पर कोतवाल मनोज रतूड़ी की चारो ओर प्रशंसा हो रही है।