नाजुक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर कोतवाल मनोज रतूड़ी ने कायम रखा शहर में अमन और चैन

Kotwal Manoj Raturi maintained peace and tranquility in the city by disclosing the delicate matter within 24 hours.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। बीते रोज युवती पर  पाटल से हुए प्राण घातक हमले का 24 घण्टे के भीतर खुलासा कर आरोपी युवक को जेल भेजने के साथ ही कोतवाली के तेज तर्रार कोतवाल मनोज रतूड़ी ने जिस तरह से पूरी स्थिति को संभालते हुए शहर में अमन और चैन कायम रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

 

आपको बताते चले कि बीते सोमवार को बड़े गुरुद्वारे के पास एक सिरफिरे युवक ने अपनी सहेलियों के साथ कोचिंग जा रही युवती पर धारदार पाटल से घायल से लहू लुहान  कर दिया था जिसको लेकर तमाम हिंदूवादी संगठनों के नेता भड़क उठे थे और उन्होंने कोतवाली जाकर अति शीघ्र आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की मांग की थी।वही हल्द्वानी में गुरुवार को हुए बवाल के बाद पूरे प्रदेश में चल रही तनावपूर्ण स्थिति से अलर्ट कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मामले की नजाकत को भापते हुए पूरी स्थिति को संभाला और हिंदूवादी संगठनों के नेताओ को समझा बुझा कर घर भेजा और आरोपी युवक को अति शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया इसके बाद उन्होंने शहर में अमन व चेन बनाए रखने के लिए कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा और शहर की स्थिति पर लगातार नजर बनाने के साथ ही आरोपी के गिरेबान तक भी पहुंचने में कामयाब हुए। मामले का खुलासा 24 घंटे के अंदर करने और शहर में अमन व चेन  बनाए रखने पर कोतवाल मनोज रतूड़ी की चारो ओर प्रशंसा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के बनलेख में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और तीन घायल; डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

 

Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के सांपकठानी खत्ते में पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीटा: पीड़िता ने खाया जहरीला पदार्थ, सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें