
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि दीपेन्द्र के नेतृत्व में प्रदेश के युवा कार्यकर्ता ओर अधिक संगठित होंगे। उनका सक्रिय और दूरदर्शी दृष्टिकोण पार्टी की नीतियों और योजनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में मदद करेगा।
इधर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना दीपेंद्र कोश्यारी के राजनीतिक भविष्य का सुखद संकेत है। उनके समर्थक इसे आगामी चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका और बढ़ती लोकप्रियता के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
क्षेत्र और संगठन में दीपेंद्र की पकड़ भी अच्छी मानी जाती है। पार्टी के पदाधिकारी बताते हैं कि उनकी सक्रियता और अनुभव से युवा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है।
भाजपा युवा मोर्चा के सूत्रों के अनुसार, दीपेंद्र के नेतृत्व में प्रदेश युवा मोर्चा कई नई योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहा है, ताकि युवा वर्ग की भागीदारी और उत्साह और बढ़ाया जा सके।युवाओं को जोड़ने और उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिलाने के लिए आगामी समय में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इधर पार्टी नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने दीपेंद्र कोश्यारी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें