उत्तराखंड : पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई बुजुर्ग महिला, बदमाशों के हुए होश फाख्ता

खबर शेयर करें -

देहरादून,  सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में रविवार तड़के तीन बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पूर्व रेलवेकर्मी शमशेर सिंह (78) को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की, लेकिन उनकी पत्नी अनुसूया सिंह (64) की बहादुरी ने इस घटना को और भी भयानक होने से रोक दिया।

घटना के समय शमशेर सिंह अपने घर के बरामदे में पौधों को पानी दे रहे थे। तभी नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने चाकू की नोक पर शमशेर सिंह से घर में रखे नकदी और जेवर मांगे। इसी दौरान अनुसूया सिंह ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों को लात-घूसों से पीटा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं/मोतीनगर: ट्रेन हादसे में ग्राम किशनपुर सकुलिया निवासी हरीश आगरी की दर्दनाक मौत; रानीबाग चित्रशिला घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बदमाशों ने महिला को भी पीटा और बालों से खींचकर बरामदे तक ले आए। लेकिन, महिला ने हार नहीं मानी और आखिरकार बदमाश डरकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  55 किलोमीटर तक शराब के नशे में दौड़ी 28 चारधाम यात्रियों से भरी बस; लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, बस सीज

थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना से बुजुर्ग दंपति गहरा सदमा लगा है। शमशेर सिंह के बेटे विनय जीत सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता सेवानिवृत्ति के बाद शांति से जीवन व्यतीत करना चाहते थे, लेकिन इस घटना ने उन्हें डरा दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में अपराधियों को पकड़ सलाखों के पीछे किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: सप्तऋषि घाट पर परिजनों संग स्नान कर रहे ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की गंगा में डूबने से मौत, कनखल से बरामद हुआ शव