उत्तराखंड : शख्स की बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी, तफ्तीश शुरु

खबर शेयर करें -

देहरादून में एक शख्स की बोरे में बंद लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मामला मोहनी रोड का है। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि मोहिनी रोड में एक शख्स ने अपने घर में नजीबाबाद के रहने वाले अशरफ को किराएदार के तौर पर रखा था।

अशरफ के कमरे का दरवाजा 24 तारीख से बंद था। गुरुवार को यानी 29 तारीख को मकानमालिक को कमरे से बदबू आती महसूस हुई। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से 3 दिनों तक मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट': मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो एक बोरे में बंद अशरफ की लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पूछताछ शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने लिया 'हरित भविष्य' का संकल्प; वर्ष 2026-27 में 250 लाख पौधों के रोपण का रखा महालक्ष्य

पुलिस अशरफ से मिलने आने वालों के बारे में जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि किसी विवाद में अशरफ की हत्या कर दी गई और लाश को बोरे में भर कर कमरा बाहर से बंद कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में शर्मनाक वारदात: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची 16 वर्षीय नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म; पड़ोस के किशोर पर दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा