हाइवे में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, ट्रेक्टर के नीचे दबा चालक

खबर शेयर करें -

लालकुआं : शांतिपुरी क्रशर में उपखनिज उतारकर आ रहा ट्रैक्टर ट्राली टायर फटने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में पलट गया। जिससे चालक टै्रक्टर के नीचे फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बमुश्किल निकालकर 108 द्वारा हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कारोबार को रफ्तार देने के लिए बाली का मास्टर स्ट्रोक, ढेला किनारे पेट्रोल पंप की जगह बनेगा करोड़ों का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

गुरुवार की देर सांय को बिंदुखत्ता के संजय नगर गौला गेट निवासी चालक रंजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह टै्रक्टर संख्या यूके04सीबी – 7076 से शांतिपुरी क्रशर में उपखनिज उतारकर वापस आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग में सुभाष नगर वैरियर के पास टै्रक्टर टायर फटने से पलट गया। और चालक रंजीत ट्रक के नीचे ही फंस गया। राहगीरों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को बमुश्किल बाहर निकालकर 108 के माध्यम से हल्द्वानी चिकित्सालय भेजा। जहां गंभीरावस्था में उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में रेबीज का खौफ: 20 दिन के भीतर दूसरे छात्र ने तोड़ा दम, 'एक ही' लावारिस पिल्ले ने दोनों किशोरों को बनाया था शिकार; गांव में दहशत
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड का लाल देश सेवा में शहीद: 21 वर्षीय अग्निवीर जवान रोहित रावत का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव; तिरंगे में लिपटा देख परिजनों में कोहराम