रामनगर: उप खनिज ढोने वाले वाहन द्वारा कांग्रेसी नेता के वाहन पर टक्कर मारने से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर हाईवे में जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिरूमदारा में नदी की ओर से आने वाले उप खनिज के वाहन यातायात को अव्यवस्थित कर रहे हैं, जिस कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उप खनिज के वाहनों की चेकिंग की मांग उठाते हुए जोरदार नारेबाजी की। बाद में पुलिस अधिकारियों की काफी समझाने व उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
शुक्रवार को क्षेत्र के दर्जनों कांग्रेसी पीरुमदारा चौराहे हाईवे पर एकत्र हो गए। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था की उप खनिज ढोने वाले वाहन बेतरतीब चलते हैं। जिसकारण क्षेत्र में धूल ही धूल होती है। जिससे व्यापारियों के साथ ही राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं का कहना है कि पिछली रात जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रणजीत रावत जब अपनी कार से इस क्षेत्र से निकल रहे थे, तब उप खनिज के डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे कार में काफी नुकसान हुआ। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर सहित वहां मौके से फरार हो गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इन वाहनों की वजह से आए दिन इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं होती रहती है। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। उन्होंने पुलिस से समस्त वाहनों की चेकिंग किए जाने की मांग उठाई।
चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाने पर यातायात काफी हद तक बाधित रहा।
प्रदर्शन में निशांत पपने, दिनेश लोहनी, हरि सती, विनय पडलिया, किशोर लाल, महेंद्र प्रताप, देशबंधु रावत, दिनेश हरबोला, ओम प्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद रहे
ताजा खबर
- जाम की बीमारी से जूझते काशीपुर में ‘कोढ़ में खाज’ बने ई-रिक्शा ! न रूट तय, न किराया फिक्स, बेलगाम ई-रिक्शाओं ने बिगाड़ दिया शहर का सारा सिस्टम
- अध्यक्ष की गैरहाजिरी में भी चला बोर्ड का खेल, और पास कर दिया अहम प्रस्ताव
- आजादी के 75 साल बाद भी नहीं हुआ यहां पंचायत चुनाव, सिक्के की चोट पर तय होती है गांव की सरकार!
- चार बार चिट्ठी लिखने के बाद भी जब बस स्टैंड के जर्जर हालात पर नहीं हुई कोई सुनवाई,तो विधायक को लगानी पड़ी मुख्यमंत्री दरबार में गुहार
- उत्तराखंड: चमोली पुलिस ने 10 लाख की ‘कीड़ा जड़ी’ के साथ नेपाली तस्कर को किया गिरफ्तार
- चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दो चरणों में होगा मतदान
- उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 7 जिलों में चेतावनी, 153 सड़कें बंद
- उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों को दो बड़ी सौगात: खेल विश्वविद्यालय और 23 खेल अकादमियाँ
- उत्तराखंड भाजपा में महेंद्र भट्ट की दोबारा ताजपोशी तय: निर्विरोध चुने जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष
- हल्द्वानी में आवारा पशुओं से टकराकर ढाबा संचालक की मौत