एसएसपी रुदपुर की एक और बड़ी कार्यवाही, एसआई को किया निलंबित

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी के दौरान लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार की देर शाम पुलिस विभाग के परिवहन शाखा के निरीक्षण के दौरान वाहनों में गंदगी दिखाई देने पर उन्होंने एक एसआई को निलंबित किया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर में शुक्रवार की सांय को पुलिस लाइन के परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों व परिवहन शाखा में गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने एसआईएमटी परिवहन शाखा में तैनात एस आई आनंद सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि ड्यूटी पर लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बतादें की इससे पूर्व गुरुवार रात को एसएसपी ने अवैध वसूली व ड्यूटी में लापहरवाही में दरउ चौकी प्रभारी रमेश चंद्र बेलवाल, कांस्टेबल मनोज, रविन्द्र, और गोरखनाथ को निलंबित कर दिया था। जबकि तीन दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर सुल्तानपुर पटटी प्रभारी  विपिन चंद्र जोशी, कांस्टेबल अमित जोशी, सुबोध शर्मा, दर्शन सिंह, बबलू गोस्वामी को लाइन हाजिर किया था।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  जिले के अपराधियों पर चला एडीएम विवेक राय का हंटर ,बिंदुखत्ता के डीकर सिंह सहित चार अपराधियों पर जिला बदर की कार्यवाही