किच्छा- गन्ना किसानों को ऐसे ठग रही है सरकार, कांग्रेस के इस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

किच्छा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ० गणेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उत्तराखंड सरकार ने गन्ना किसानों को फिर से ठगा है। विगत 4 साल में गन्ने का समर्थन मूल्य एक रु० भी नहीं बढ़ाया गया है। विगत 5 साल में महंगाई 40 प्रतिशत बढ़ चुकी है, डीजल के दामों में 25रु० की वर्तमान में बढ़ोत्तरी हो चुकी है। किसानों को खेती के लिए बीज , खाद, दवाई, बुवाई, जुताई, कटाई, मजदूरी के दामों में भारी बढ़ौत्तरी हो चुकी है। जीएसटी में एक हजार संशोधन हो चुके हैं। व्यापारी, वकील, सी०ए० परेशान हैं। आठ करोड़ व्यापारी आन्दोलन कर रहे हैं।

केन्द्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2019 से बन्द कर रखा है। कोविड 19 के समय में कर्मचारियों की तनख्वाह भी काट दी गयी। गोल्डन कार्ड के नाम पर कर्मचारियों से बिना किसी सुविधाओं के प्रतिमाह तनख्वाह से काटे जा रहे हैं। बेरोजगार 5 साल से सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे है। विधायकों का वेतन 3 गुना बढ़ गया है, तमाम सुविधाएं भत्ते बढ़ाकर, सांसदों के बराबर वेतन कर दिया गया है। जबकि आम आदमी मंहगाई के बोझ से दबा जा रहा है। महिपाल सिंह बोरा प्रभु जोशी प्रकाश राम जीवन सिंह मनोहर जोशी कैलाश जोशी नीरज सिंह पप्पू आदि लोग उपस्थित थे