कृषि कानूनों के खिलाफ शांतिपुरी में गरजे किसान

खबर शेयर करें -

यशवंत कुमार, किच्छा: शांतिपुरी क्षेत्र के पंचायत भवन के समीप किसानों व कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने आगामी 1 मार्च को रुद्रपुर में आयोजित किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए शांतिपुरी बाजार से भी जनसंपर्क किआ।
बता दे कि आगामी एक मार्च को रुद्रपुर खेड़ा में किसान संगठनों द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसान नेता राकेश सिंह टिकैत सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं द्वारा किसानों को संबोधित किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों की हकीकत को भी बताया जाएगा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्रवासियों से एक मार्च के आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। कहा कि केंद्र सरकार पूजी पतियों के हित में फैसले ले रही है। महंगाई अपने चरम पर है जिस कारण आम मजदूर किसान का जीना मुश्किल हो गया है। इस अवसर पर सिख संगठन के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष संतोख सिंह , लखविंदर सिंह, काम रोज सिंह, सुखदेव सिंह, मोहम्मद बेकरार, राजेंद्र सिंह व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ गणेश उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,पूर्व दुग्ध डेयरी संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विनोद कोरंगा, इंदर मेहता, बिशन सिंह कोरंगा, रमेश पाठक, नारायण सिंह कोरंगा, चंचल सिंह, मोहन पांडे, ललित मोहन पाठक, राम सिंह कोरंगा, शेर सिंह कोरंगा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा सुधारों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर रामनगर में धरना: जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के समर्थन में आए सामाजिक संगठन
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार के 5 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने किया पौधरोपण: रामनगर के कोसी जैव विविधता उद्यान में जुटे नेता, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश