गर्मी शुरू होने पर आई गौला मजदूरों को कंबल बांटने की याद

खबर शेयर करें -


लालकुआं: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली भी कभी कभी हास्यप्रद बन जाती है। ऐसा ही कारनामा वन निगम ने नैनीताल जनपद के गौला नदी में किया है।
गौला नदी में हाड़तोड़ मेहनत कर सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व दिलाने वाले मजदूर पूरे ठंड के मौसम में कंपकपाते रहे। लेकिन मजाल है कि किसी को उनकी याद आई हो। जबकि श्रमिक कल्याण के लिए अलग से पैसा लिया जाता है। और जब ठंड जाने को हुई तो वन निगम द्वारा मजदूरों कंबल बांटना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को वन निगम के कर्मचारियों ने गौला नदी में खनन कार्य करने वाले मजदूरों को कंबल वितरित करना शुरू कर दिया है। जिसके तहत पहले दिन बेरीपड़ाव में 350, देवरामपुर में 350 व लालकुआं गेट में छह सौ मजदूरों को कंबल वितरित किए गए। वन विकास विगम के डीएलएम वाईके श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को हल्द्वानी प्रभाग के निकासी गेटों के मजदूरों को कंबल वितरित किए जाऐंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  गैस की बढ़ती किल्लत पर गरजी काशीपुर की ‘शेरनी’ अलका पाल - रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ी कमर, सरकार बनी मूकदर्शक

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें