दुर्घटनाग्रस्त होकर मैक्स गिरी गहरी खाई में हुई मौत और कई घायल

घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया भर्ती , एक युवक की मौत

खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है यहां शनिवार की देर रात सेना भर्ती की रिटर्न भर्ती परीक्षा के लिए थलीसैंण से लैंसडाउन जा रही एक मैक्स झारापानी से जहरीखाल के बीच मे दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी । मैक्स में 12 युवक सवार थे जिनमें एक की मौत हो गई बाकी अन्य घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात थलीसैंण से लैंसडाउन जा रही मैक्स झारापानी व जहरीखाल के बीच दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में 12 लोग मौजूद थे। जिसमे से एक युवक की मौत और अन्य 11 युवक घायल हुए हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस व आर्मी घटनास्थल पर पहुंची जिंसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 100 किलो सोना गड़ा होने का झांसा देकर थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन हड़पने का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्तार

समाचार लिखे जाने तक एक युवक की मौत के साथ-साथ अन्य का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है इस घटना में कुछ मामूली चोटिल भी हुए हैं, घटना में मृतक युवक की पहचान सुरेंद्र चौहान के रूप में हुई है जो अन्य युवकों की तरह भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  'उत्तराखंड कुमाऊँ उत्थान यात्रा' को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन; भुवन पहाड़ी ने लालकुआं में जारी किया उक्रांद का 10 सूत्रीय नीति-संकल्प पत्र