देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोत्तरी, कुहासा बढ़ाएगी परेशानी

खबर शेयर करें -

देहरादून: प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है. वहीं पर्वतीय अंचलों में बर्फबारी ने ठंडक बढ़ा दी है और शहरी क्षेत्रों में भी कुहासे के साथ ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बहरहाल सुबह से धूप खिल रही है. ऐसे में दिन के समय सर्दी से राहत मिल रही है.

गौर हो कि देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में सुबह और शाम को कोहरा छाने से ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है. वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ना शुरू हो गया है. मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो हल्की हवा के साथ ठंडी हवाओं ने हल्की गलन बढ़ाई है. शाम के वक्त लोगों ने गर्म कपड़ों की संख्या बढ़ा दी है. वहीं, कई जगह दिन चढ़ने के साथ धूप खिल रही है, लेकिन मौसम में ठंडक बनी हुई है. साथ ही अचानक सुबह- शाम बढ़ती ठंड की चपेट में आने से सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ने लगी है.

यह भी पढ़ें 👉  55 किलोमीटर तक शराब के नशे में दौड़ी 28 चारधाम यात्रियों से भरी बस; लंबगांव पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, बस सीज

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज मौसम शुष्क ही बना रहेगा और सुबह शाम कुहासा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है. देहरादून का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सा 09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दीपावली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई; मुख्य बाजार में मिठाइयों की दुकानों पर मारा छापा, 5 नमूने लैब भेजे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  6 साल की मासूम से दुष्कर्म; मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा कर वारदात को अंजाम देने वाला किशोर हिरासत में