दोस्त ने दी ऐसी खौफनाक मौत, 35 सेकेंड में 90 से ज्यादा वार कर तोड़ डाली सारी हड्डियां!

खबर शेयर करें -

ऐसा कहा जाता है कि दोस्त अगर दुश्मन बन जाए तो उससे खतरनाक कोई नहीं होता. अब एक घटना ऐसी सामने आई है, जिससे उक्त बात सही साबित हुई है. दरअसल राजस्थान के पाली जिले में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त को इतनी खौफनाक मौत दी कि इसके बारे में जानकर रूह कांप जाए. आरोपियों ने युवक की सारी हड्डियां तोड़ दीं और निर्वस्त्र कर शव सड़क किनारे फेंक गए!

क्या है मामला
घटना पाली के सुमेरपुर थाना क्षेत्र की है. जहां एक युवक का 4-5 लोगों ने अपहरण कर लिया और उसके बाद उसकी डंडों-सरिया से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान रवि वाल्मिकी के रूप में हुई है और उसकी हत्या का मुख्य आरोपी अशोक है. दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं. मृतक रवि पर एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं. वहीं अशोक के खिलाफ 15-16 मुकदमे दर्ज हैं. बता दें कि दोनों दोस्त थे और साथ मिलकर वारदात करते थे लेकिन कुछ समय पहले शराब पीने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था. जिसके बाद दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई.

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर

शुक्रवार को दोनों के बीच फिर से फोन पर झगड़ा और गाली गलौज हो गई. इसके बाद अशोक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसी दिन देर शाम रवि को उठा लिया. इसके बाद आरोपियों ने रवि को लाठी-डंडों और सरिया से इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई. अगले दिन सुबह रवि का शव निर्वस्त्र हालत में लावारिस पड़ा मिला. पोस्टमार्टम में पता चला कि रवि के सिर से लेकर पैर तक चोट के 90 से ज्यादा निशान थे और उसके शरीर की सारी हड्डियां तोड़ दी गईं थी.

यह भी पढ़ें 👉  यमराज को खुला न्योता ! 30 स्लीपर बस में 168 सवारियां ठूंसकर कराया जा रहा था मौत का सफर

रवि की हत्या का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि आरोपी रवि पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं. आरोपियों ने महज 35 सेकेंड में रवि पर 90 से ज्यादा वार किए गए. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.