नैनीताल दुग्ध संघ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78वॉ स्वतंत्रता दिवस, अध्यक्ष मुकेश बोरा ने किया ध्वजारोहण

खबर शेयर करें -

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध संघ प्रांगण में 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण करते हुए जनपद के दुग्ध उत्पादकों को शुभकामनाएं दी।

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने क्षेत्र वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य देश के अग्रणीय राज्यों में गिना जाने लगा है, उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी दुग्ध उत्पादकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम के दौरान दुग्ध संघ के स्टाफ के सदस्यों एवं बच्चों ने शानदार रंगारंग प्रस्तुति दी, इसके बाद सभी को दुग्ध संघ प्रबंधक वर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-रूसी बैंड सड़क चौड़ीकरण: 10 गांवों की 8.3 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, प्रभावितों को बांटे जाएंगे 33.72 करोड़ का मुआवजा

इस अवसर पर दुग्ध संघ के कारखाना प्रबंधक हरीश चंद्र आर्य, प्रभारी वित्त उमेश पठालनी, प्रभारी प्रशासन /विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी P&i सुभाष बाबू, सहायक प्रबंधक स्टोर मोहन चंद्र जोशी, प्रभारी गुणनियंत्रण हिम्मत सिंह पडियार, प्रभारी ए.एच रमेश मेहता, प्रभारी स्टोर खलील अहमद प्रभारी एमआईएस भुवन सनवाल प्रखर शाह,दिनेश कुलौरा, राजू रैकवाल,महिला डेरी सहायकप्रबंधक गीता ओझा,सुरेश चंद्र, रश्मि, एवं कैलाश जोशी समेत भारी संख्या में दुग्ध उत्पादक एवं अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 16 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच भारी सुरक्षा चूक: पिस्टल लेकर परिसर में घुसा बाहरी युवक, छात्रों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया