बहन से ही शादी करना चाहता था भाई, मना करने पर हत्‍या! आरोपी बोला- मैंने मारा नहीं उसने सुसाइड किया

खबर शेयर करें -

कानपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का अपने रिश्‍ते की बहन से प्रेम करता था। वह उससे शादी भी करना चाहता था। लड़की ने जब मना किया तो अब उसकी रेलवे ट्रैक पर लाश मिली है। लड़की का शव मिलने के बाद अब क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोविंद नगर थाने का मामला

यह मामला कानपुर गोविंद नगर थाने का है। दबौली निवासी हाई स्‍कूल में पढ़ने वाली छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। मामले के अब दस द‍िन बीत जाने के बाद पुलिस ने इस मामले में अपहरण के बाद मर्डर का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के बुआ का बेटा ही उससे जबरन शादी करना चाहता था। पर‍िजन इसके खिलाफ थे तो आरोपी युवक ने लड़की की हत्‍या कर दी। पुलिस अब इस मामले में आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

रेलवे ट्रैक पर मिला प्र‍िया का शव

जानकारी के अनुसार जयराम की बेटी प्र‍िया उम्र सत्रह साल दसवीं में पढ़ती थी। पिता ने बताया क‍ि बेटी 20 दिसंबर से लापता थी। जब उसकी दोस्‍तों से पूछताछ की तो पता चला क‍ि उसकी बुआ का बेटा विशाल उर्फ सुपेंद्र उसे अपने साथ जबरन ले गया था। पिता का आरोप है क‍ि उसने ही उसकी बेटी की हत्‍या की है। पिता की तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  अर्टिका कार से 992 ग्राम चरस बरामद; दो वर्तमान और एक पूर्व ग्राम प्रधान समेत पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

वहीं आरोपी का कहना है क‍ि वह दोनों घर से भागकर शादी करना चाहते थे। उसने छात्रा को उसकी कोचिंग के बाहर से लिया दोनों भागकर शादी करना चाहते थे। इसके बाद वह कानपुर सेंट्रल स्‍टेशन पहुंचे। जहां जीआरपी ने उन्‍हें पकड़ लिया और उसके घर पर सूचना दी। इसके बाद प्र‍िया डर गई उसे लगा घर जाऊंगी तो घर पर पिटाई होगी। इसलिए उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर सुसाइड कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बना ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला दर्ज; पुलिस जांच में जुटी