महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो
रुदपुर: रुदपुर में नौकरी करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद मुंहबोले फूफा ने उसकी वीडियो बना लिया। यही नही आरोपी ने उस वीडियो को महिला की माँ को भेज दिया। साथ ही पुलिस को सूचना देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामपुर जनपद के बिलासपुर निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह रुद्रपुर में काम करती है। गत 23 फरवरी को बहुत काम निपटा कर घर को जा रही थी तो उसे सुभाष नगर निवासी मोहल्ला फूफा शिवकुमार मिल गया। जिस पर शिव कुमार ने उसे बाइक द्वारा घर छोड़ने की बात कही। भरोसा कर महिला शिव कुमार की बाइक में बैठ गई। रास्ते में शिवकुमार ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद शिवकुमार महिला को अपने साथियों के साथ कई अज्ञात जगह ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी वीडियो भी बनाई गई। महिला ने आरोप लगाया कि 10 मार्च को शिव कुमार ने उसका अश्लील वीडियो उसकी मां को भेज दिया। और धमकी दी गई कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो उसकी इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। महिला के शिकायत पर पुलिस ने शिवकुमार समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला उप निरीक्षक नीमा बोहरा को सौंपी गई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें