यहां सैनिक सम्मान समारोह का बहिष्कार करेंगे पूर्व सैनिक
लालकुआं। पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कराए जा रहे सैनिक सम्मान समारोह का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती तथा शहीद स्मारक स्थल पर सैनिक जन मिलन केंद्र का निर्माण नहीं हो जाता पूर्व सैनिक संगठन भाजपा द्वारा आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों का बहिष्कार करेगा।
क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की एक बैठक बिंदुखत्ता पूर्व सैनिक संगठन कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा वीर सैनिकों और शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को सम्मानित करने का जो सात अप्रैल को बिंदुखत्ता में कार्यक्रम आयोजित किया है। उसका पूर्व सैनिक संगठन बिंदुखत्ता पूर्ण रूप से बहिष्कार करता है। पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि बिन्दुखत्ता क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों की किसी भी मांग को सरकार द्वारा अपने 4 सालों के कार्यकाल के दौरान पूरा नहीं किया। इसी कारण पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की 4 वर्षों की सरकार के दौरान बिन्दुखत्ता क्षेत्र को राजस्व गांव का दर्जा देने की दिशा में कोई पहल नही की गई और ना ही शहीद स्मारक स्थल पर सैनिक जन मिलन केंद्र का निर्माण हो सका जबकि इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार द्वारा बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने की दिशा में कोई भी ठोस पहल नहीं कर रही है और ना ही शहीद स्मारक स्थल पर सैनिक जन मिलन केंद्र खोलने की कार्रवाई अमल में लाई गई। जब तक उनकी दोनों मांगों पर ठोस कदम नहीं उठा लिए जाते तब तक बिंदुखत्ता क्षेत्र के पूर्व सैनिक इस तरह के भाजपा के कार्यक्रमों का खुला विरोध करेगे। बैठक में पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह कफोला, इंदर सिंह पनेरी, दलीप सिंह मेहरा, नवीन सिंह, प्रकाश मिश्रा, ललित जोशी, मूलचंद , गोपाल नेगी, हीरा सिंह, गोपाल कन्याल, गोविंद फुलारा, सुंदर सिंह खनका, कुंदन सिंह, गणेश जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, धीरज फरस्वाण सहित भारी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद थे इधर पूर्व सैनिक संगठन उधम सिंह नगर की कार्यकारिणी ने भी बिंदुखत्ता पूर्व सैनिक संगठन द्वारा किए गए बहिष्कार कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि उनका संगठन भी भाजपा के इस सैनिक सम्मान समारोह का बहिष्कार करेगा। उधम सिंह नगर पूर्व सैनिक संगठन का कोई भी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा।
बिन्दुखत्ता में सैनिक सम्मान समारोह आज
लालकुआं। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बिंदुखत्ता में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत शिरकत करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश रजवार, बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला और लालकुआं के मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्बल ने संयुक्त रूप से बताया कि बुधवार को बिंदुखत्ता में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में अपनी सेवा काल के दौरान वीरता के क्षेत्र में विभिन्न मेडल प्राप्त करने वाले सैनिकों के साथ साथ शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत रहेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें