रुद्रपुर : टहलने निकली किशोरी को बहला फुसलाकर घर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. किशोरी रात में टहलने के लिए गई हुई थी. जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश करते हुए युवक के घर से बरामद किया. किशोरी ने युवक पर बहला फुसलाकर घर ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के गेटों पर परिवहन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: आरटीओ में सरेंडर वाहन ढो रहे थे अवैध खनन, 5 ओवरलोडेड डंपर सीज और 50 के चालान

परिजनों को किशोरी युवक के घर पर मिली: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता के परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस को सौंपी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन उसकी 14 साल की बेटी टहलने गई हुई थी. जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों उसे तलाशने में जुट गए. जानकारी में आया की उसकी बेटी कानपुर यूपी के युवक के घर पर है. जिस पर परिजन युवक के घर पहुंचे तो उसकी नाबालिग बेटी युवक के घर में पाई गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में डिलीवरी कंपनी के स्टोर में भीषण आग: शटर बंद होने से अंदर फंसे दो कर्मचारियों की दम घुटने से मौत; लाखों का सामान जलकर राख

युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म: इस दौरान बेटी ने परिजनों को बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर लाया और उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया. जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के भूरारानी में प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 7 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी पर चला बुलडोजर; रेरा और नक्शे के बिना प्लॉट न खरीदने की अपील