वन कर्मियों की बाइक पर लकड़ी तस्कर ने किया छोटा हाथी चढ़ाने का प्रयास
प्रयास लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी की तस्करी कर रहे छोटा हाथी को पकड़ कर सीज कर दिया है। इस दौरान छोटा हाथी के चालक ने पीछा कर रहे वन कर्मियों की बाइक को रौंदने का प्रयास भी किया। असफल रहने पर चालक छोटा हाथी को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने छोटा हाथी को सीज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
शनिवार की प्रातः तराई पूर्वी वन विभाग के प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम डोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में शांतिपुरी बैरियल पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान वन कर्मियों ने लालकुआं की ओर से आ रही छोटा हाथी संख्या UK06 CB 2647 को रोका तो चालक ने गाड़ी की स्पीड बड़ा दी। जिसके बाद वन कर्मियों ने छोटा का बाइक से पीछा किया तो चालक ने उनकी बाइक पर भी टक्कर मारने के प्रयास किया। असफल रहने पर चालक ने छोटा हाथी को सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया छोटा हाथी में करीब एक लाख की कीमत के शीशम प्रकाष्ठ के आठ बरामद किए गए। रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि प्रकरण की सघनता से जांच की जा रही है तथा वाहन स्वामी का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक रुप से IFA 1927 की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा शिव सिंह डांगी, दिनेश पंत, सत्येन्द्र नाथ दुबे, सामयिक कर्मी, अर्जुन भाकुनी, किशन सुयाल, अमजद खान, सुरेन्द्र अधिकारी आदि थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें