विधायक आवास में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
हल्दूचौड़। विधायक नवीन दुम्का व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता को प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को बताने में जुट जाएं। सोमवार को विधायक आवास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक नवीन दुम्का ने आह्वान किया प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक ले जाकर चुनावी तैयारी में जुट जाएं।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं उत्तराखंड की दशा व दिशा को बदलने का कार्य कर रही हैं। विधायक दुम्का ने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का खाका भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के मार्ग पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ हो सके इसलिए सभी कार्यकर्ता सभी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर से घर-घर तक ले जाएं । वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं ताकि पार्टी प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बना सके ।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख रूपा देवी मंडलअध्यक्ष ललित आर्या दीपक जोशी नारायण सिंह बिष्ट पूरन भगत हरीश भट्ट मुकेश बेलवाल अशोक पढालनी लाल सिंह धपोला हरीश बिरखानी प्रकाश गरजौला आनंदी गाड़िया नवीन पपोला भरत नेगी इंदर बिष्ट देबू बिष्ट मनोज मठपाल पान सिंह मेवाड़ी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें