विलुप्त प्रजाति के 16 कछुओं के साथ 2 महिला तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस ने विलुप्त प्रजाति के 16 कछुओ के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। विलुप्त प्रजाति के ये कछुए उत्तरप्रदेश से लाये जा रहे थे। पुलिस ने बरामद कछुए वन विभाग के सुपुर्द कर दिए है। वन विभाग ने पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाही शुरू कर दी है। कछुओं की तस्करी की सूचना पर पुलिस ने टैम्पो में बैठ रही दो महिलाओं को रोका और महिलाओं के बैग की तलाशी ली तो तीन बैग में 12 कछुए बरामद हुए

बड़े कछुओं को बैग में उनके पैर बांध कर डाला था। पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम गुड्डी और गुड्डो निवासी कासगंज उत्तरप्रदेश बताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह कासगंज से कछुए लेकर दिनेशपुर जा रही थी। बरेली से बस के माध्यम से वह किच्छा पहुची थी। किच्छा से वह टैम्पो में बैठ कर रुद्रपुर जाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान वह दोनों महिलाएं पुलिस के हाथ लग गयी। सूचना पर पहुचे डिप्टी रेंजर प्रमोद त्रिपाठी कोतवाली पहुच गए। उन्होंने बताया बरामद कछुए विलुप्त पातल प्रजाति प्रथम श्रेणी के है। जिनकी कीमत लाखो में है।