शर्मनाक- सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
मंसूरी: देवभूमि में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। पहाड़ों की रानी मंसूरी में हवस के वहशी दरिंदे ने सात साल की नन्ही कली के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत खराब होने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैवानियत भरी घटना से पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है।
देहरादून के मसूरी क्षेत्र में हैवानियत की हदें पार करते हुए पड़ोसी मजदूर ने 7 साल की नन्ही कली के साथ दरिंदगी कर दी। पता चला है कि मसूरी क्षेत्र में सड़क का काम करने वाले नेपाली मूल के मजदूर रहते हैं। मंगलवार की प्रातः पति पत्नी अपनी 7 साल की बच्ची को घर में छोड़कर मजदूरी करने चले गए। तभी पड़ोसी मजदूर द्वारा नन्ही कली को घर में अकेले देख उसके साथ दरिंदगी की। जिसकी जानकारी माता पिता को घर आने पर हुई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में रक्त स्राव होने पर परिजन उसे देहरादून के अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया है। इधर मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। नन्ही कली के साथ हुए हैवानियत की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें